देश की खबरें | ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव : मेदांता अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहां के मेदांता अस्पताल की ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहां के मेदांता अस्पताल की ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की तबीयत खराब होने के एक दिन बाद अस्पताल ने यह घोषणा की।

सूत्रों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, " मुलायम सिंह अभी गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।"

उनके पुत्र अखिलेश यादव, पुत्रवधू डिंपल यादव और भाई शिवपाल सिंह यादव रविवार को अस्पताल पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल परिसर पहुंचे और उन्हें अस्पताल नहीं आने की सलाह दी गई है।

सपा ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय- समय पर दी जाती रहेगी।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव से बात कर उनके पिता का हालचाल पूछा था। सूत्रों के अनुसार मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया कि वह हरसंभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट