देश की खबरें | मुख्तार अंसारी के बेटे ने न्यायालय से पिता को उप्र के बाहर जेल में स्थानांतरित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गैंगस्टर एवं नेता मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने पिता को उत्तर प्रदेश के बाहर किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने का आग्रह करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। उसने दावा किया है कि उसके पिता की ‘जान को खतरा’ है।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर गैंगस्टर एवं नेता मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने पिता को उत्तर प्रदेश के बाहर किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने का आग्रह करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। उसने दावा किया है कि उसके पिता की ‘जान को खतरा’ है।

मुख्तार अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद है।

उमर अंसारी ने अपनी याचिका में कहा है कि उसके पिता एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जो राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘राजनीतिक और वैचारिक रूप से’ विरोध करती है, इसलिए उनका परिवार राज्य के ‘‘उत्पीड़न’’ का शिकार रहा है।

याचिका में शीर्ष अदालत से अनुरोध किया गया है कि मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से किसी गैर भाजपा शासित राज्य की जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया जाए।

इसमें दावा किया गया, ‘‘राज्य सरकार लगातार याचिकाकर्ता के परिवार, विशेष रूप से उसके पिता के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से शत्रुतापूर्ण रुख अपना रही है, लेकिन अब याचिकाकर्ता के पिता को विश्वसनीय जानकारी मिली है कि उसकी जान को खतरा है और बांदा जेल में उसकी हत्या के लिए कई किरदार मिलकर साजिश रच रहे हैं।’’

याचिका में यह निर्देश देने का अनुरोध भी किया गया है कि मुख्तार अंसारी को केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालतों के समक्ष पेश किया जाए।

मुख्तार अंसारी ने मऊ निर्वाचन क्षेत्र से कई बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू