देश की खबरें | मुहर्रम: शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर लोगों को पानी पिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुहर्रम की परंपरा के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध लाल चौक पर लोगों को बृहस्पतिवार को पानी पिलाया।

श्रीनगर, तीन जुलाई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुहर्रम की परंपरा के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध लाल चौक पर लोगों को बृहस्पतिवार को पानी पिलाया।

कश्मीर के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए चौहान ने शहर के वाणिज्यिक केन्द्र लाल चौक पर राहगीरों को पानी वितरित किया। मुहर्रम इस्लामी कलैंडर का पहला महीना है।

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों को पानी वितरित करके मुहर्रम परंपरा का हिस्सा बनना एक दिल को छू लेने वाला अनुभव था।

चौहान ने समाज के वंचित वर्गों के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में करीब पांच लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास पक्का घर नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन सभी को पक्का घर मिलेगा।"

चौहान ने कहा कि सरकार का मिशन महिलाओं को सशक्त और उन्हें "लखपति दीदी" बनाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान