जरुरी जानकारी | एमटीएनएल के शेयर में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल को मौद्रीकरण पहल के जरिये जनवरी, 2025 तक 2,134.61 करोड़ रुपये की आय होने की सूचना आने के बाद बृहस्पतिवार को इसके शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 13 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल को मौद्रीकरण पहल के जरिये जनवरी, 2025 तक 2,134.61 करोड़ रुपये की आय होने की सूचना आने के बाद बृहस्पतिवार को इसके शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया।
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के शेयर बीएसई पर 12.55 प्रतिशत चढञकर 48.78 रुपये के भाव पर बंद हुए।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इसका शेयर 11.47 प्रतिशत बढ़त के साथ 48.20 रुपये पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान एक समय एमटीएनएल का शेयर 18.36 प्रतिशत तक उछलकर बीएसई एवं एनएसई पर क्रमशः 51.30 रुपये प्रति शेयर और 51.18 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था।
एनएसई पर इसके कुल 7.60 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ जबकि बीएसई पर यह आंकड़ा 72.08 लाख शेयरों का रहा।
एमटीएनएल के शेयरों में यह तेजी बुधवार को संसद में सरकार के बयान के बाद आई है। सरकार ने संसद में बताया कि सरकारी दूरसंचार कंपनियों- बीएसएनएल और एमटीएनएल ने 2019 से भूमि, भवन, टावर और फाइबर नेटवर्क के मौद्रीकरण से कुल 12,984.86 करोड़ रुपये कमाए हैं।
संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर की तरफ से लोकसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीएसएनएल ने जनवरी, 2025 तक भूमि और भवन के मौद्रीकरण से 2,387.82 करोड़ रुपये जबकि एमटीएनएल ने 2,134.61 करोड़ रुपये कमाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)