देश की खबरें | सांसद 18 मई को श्रीहरिकोटा से पृथ्वी इमेजिंग उपग्रह का प्रक्षेपण देखेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी इमेजिंग उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जिससे मौसम की सभी परिस्थितियों में अंतरिक्ष से ग्रह की निगरानी करने की देश की क्षमता बढ़ेगी।

नयी दिल्ली, 12 मई भारत रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी इमेजिंग उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जिससे मौसम की सभी परिस्थितियों में अंतरिक्ष से ग्रह की निगरानी करने की देश की क्षमता बढ़ेगी।

अधिकारियों ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति में शामिल सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 18 मई को सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिए होने वाले ईओएस-09 उपग्रह के प्रक्षेपण का साक्षी बनेगा।

‘सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार’ से लैस ईओएस-09 मौसम की सभी परिस्थितियों में किसी भी समय पृथ्वी की सतह की ‘उच्च-रिजॉल्यूशन’ वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होगा।

यह कृषि और वानिकी निगरानी से लेकर आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

लगभग 1,710 किलोग्राम वजन वाला ईओएस-09 उपग्रह भारत की पृथ्वी अवलोकन परिसंपत्तियों का हिस्सा बनेगा जो देश के विशाल भूभाग की निगरानी की आवश्यकता को पूरा करेगा।

अंतरिक्ष विभाग के निमंत्रण पर दो दर्जन से अधिक सांसदों के इस प्रक्षेपण कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद सांसद शाम को तिरुपति जाएंगे और एक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\