विदेश की खबरें | अमेरिकी संसद भवन पर हुए हमले को लेकर सांसदों ने अपने अनुभवों को साझा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ सांसद कैपिटल में अपनी सुरक्षा के लिए भाग रहे थे जबकि कुछ पास में स्थित अपने कार्यालयों से इस घटना को देख रहे थे। सांसदों का कहना है कि दंगाइयों ने कैपिटल भवन पर धावा बोल दिया था और इस दौरान अभूतपूर्व हिंसा हुई तथा अफरातफरी मच गई थी।
कुछ सांसद कैपिटल में अपनी सुरक्षा के लिए भाग रहे थे जबकि कुछ पास में स्थित अपने कार्यालयों से इस घटना को देख रहे थे। सांसदों का कहना है कि दंगाइयों ने कैपिटल भवन पर धावा बोल दिया था और इस दौरान अभूतपूर्व हिंसा हुई तथा अफरातफरी मच गई थी।
मार्क मार्कानो, डी-कैलिफ ने सदन में दिये अपने भाषण में कहा, ‘‘मैंने कभी भी इस तरह की घटना की कल्पना नहीं की थी।’’
इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई को पूर्व राष्ट्रपति को विद्रोह के लिए उकसाने के प्रयास से अधिक माना जा रहा है। यह 200 वर्षों में अमेरिकी कैपिटल पर सबसे खराब हमले की याद का मौका है।
पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक महाभियोग के मुकदमे की वैधता पर संदेह जता रहे हैं।
जो बाइडन के चुनाव को चुनौती देने के लिए ट्रंप के प्रमुख लोगों में शामिल रहे सेन टेड क्रूज ने सीनेट के महाभियोग का मजाक उड़ाते हुए इसे एक ‘‘शो ट्रायल’’ और समय की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह आगे बढ़ने का समय है।’’
लेकिन पूर्व अभियोजक सेन रिचर्ड ब्लूमेंथल, डी-कोन ने कहा कि एक मुकदमे का फैसला या परिणाम जनता पर प्रभाव डाल सकता है।
कई सांसद बृहस्पतिवार की देर शाम सदन के बाहर खड़े हुए और उन्होंने इस घटना को लेकर अपने स्मरणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि कैपिटल मैदान के बाहर जबरदस्त भीड़ थी और चीख तथा हॉल के कांच के टूटने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)