देश की खबरें | मप्र : सागर जिले के अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही बरतने के लिए स्टाफ के खिलाफ हुई कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड में स्टाफ की लापरवाही के कारण कथित तौर पर 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है और एक चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सागर (मप्र), छह नवंबर मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड में स्टाफ की लापरवाही के कारण कथित तौर पर 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है और एक चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई मीडिया की उस रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि इस महिला की मौत से पहले स्टाफ के कुछ सदस्य वार्ड के बाहर गलियारे में पटाखे जला रहे थे और उसकी देखभाल करने में उन्होंने लापरवाही बरती।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बृहस्पतिवार रात इस महिला की मौत हुई थी। इसके बाद पटाखे जलाकर दिवाली मना रहे इन कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रवक्ता डॉ उमेश पटेल ने शनिवार को कहा कि मीडिया रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है, एक चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और पांच इंटर्न को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन पांच इंटर्न को स्त्री रोग विभाग के प्रसूति कक्ष और ऑपरेशन रूम की ड्यूटी से भी हटा दिया गया है।

चेतावनी पत्र में उस खबर का हवाला दिया गया है जिसमें दावा किया गया था कि स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘वीडियो फुटेज देखने और कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करने के बाद, यह घटना (जैसा कि स्थानीय मीडिया में बताया गया है) सही पाई गई।’’

पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र मिश्रा ने कहा कि महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि डिलीवरी के बाद कुछ इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई।

शिकायत के अनुसार महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।

उन्होंने कहा कि उसका विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि इस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\