देश की खबरें | मप्र: त्रिवेणी नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार को दो नाबालिगों की त्रिवेणी नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अशोकनगर, 21 जुलाई मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार को दो नाबालिगों की त्रिवेणी नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सावन माह के दूसरे सोमवार को दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ कचनार थानाक्षेत्र के तूमैन गांव में त्रिवेणी नदी के संगम से गंगा जल भरने आए थे।

कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर ने बताया कि दियाधरी गांव के रहने वाले 16 वर्षीय सौरभ लोधी और नौ वर्षीय आरूषी साहू की नदी में डूबने से मौत हो गई।

सेलर ने बताया कि दोनों बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और अपने पिता के साथ गंगा जल भरने आए थे।

उन्होंने बताया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने बच्चों को नदी की ओर जाने से रोका था लेकिन उस समय वे एक तरफ बैठ गए लेकिन बाद में गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ दोनों बच्चे भी नदी में नहाने चले गए।

अधिकारी ने बताया कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और फिर डूब गए।

सेलर ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वे विफल रहे।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\