देश की खबरें | मप्र : बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक अन्य यात्री घायल हो गए।

मन्दसौर (मप्र), 28 मई मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक अन्य यात्री घायल हो गए।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सतनाम सिंह ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर महू-नीमच मार्ग पर दलौदा के पास भाऊगढ़ फंटे पर दोपहर में हुई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है, जिनकी पहचान गंगा बाई (74), नंद कुँवर राजपूत (60) एवं गीता बाई (62) के रूप में की गई है। उनके अनुसार गीता मध्य प्रदेश के देवास की रहने वाली थी, जबकि बाकी दोनों मृतक मन्दसौर के निवासी थीं।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त बस में 40 से 45 यात्री थे।

दुर्घटना में घायल उज्जैन की आयुषी त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के वक्त बस तेज गति से चल रही थी और डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई।

मंदसौर के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपये और साधारण घायलों को 25-25 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज