देश की खबरें | मप्र : तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में मेहगांव थाना क्षेत्र के पचेरा गांव में कथित तौर पर पिछले साल हुए सरपंच के चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

भिण्ड (मप्र), 15 जनवरी मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में मेहगांव थाना क्षेत्र के पचेरा गांव में कथित तौर पर पिछले साल हुए सरपंच के चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना में हाकिम प्रसाद त्यागी (55), उसका भतीजा गोलू त्यागी (22) और पिंकू त्यागी (35) की गोली लगने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि हाकिम के बेटे मनोज त्यागी की रिपोर्ट पर निशांत ऊर्फ बंटी त्यागी सहित 15 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर मेहगांव पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमीकि के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि ग्राम पचेरा में पूर्व सरपंच निशांत ऊर्फ बंटी त्यागी और हाकिम प्रसाद त्यागी के बीच पिछले साल हुए सरपंच के चुनाव को लेकर दुश्मनी थी। इसी रंजिश के चलते निशांत ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन लोगों को रोका और उनपर गोलीबारी कर दी, जिसमें हाकिम, गोलू एवं पिंकू की मौत हो गई, जबकि मनोज (शिकायतकर्ता), रवि एवं लोकेश ने सरसों के खेत में छिप कर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने जिस अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा था, वहां तोड़फोड़ की और अस्पताल के सामने चक्काजाम किया।

उनकी मांग थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पहले शवों का पोस्टमॉर्टम न किया जाए।

हालांकि, बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद वे पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हो गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी