देश की खबरें | मप्र : गुना में दो लोगों द्वारा किशोरी लड़की का अपहरण और बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गुना शहर में दो लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुना (मप्र), 26 जुलाई मध्य प्रदेश के गुना शहर में दो लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों में से एक व्यक्ति को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार है। कथित घटना 22 जुलाई को कोतवाली थानाक्षेत्र में हुई।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर ने कहा, "शनिवार को एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई, जब 16 वर्षीय लड़की स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।"

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह पटना और दिल्ली में दो लोगों के संपर्क में थी।

सागर ने कहा कि इन लोगों से संपर्क करने के बाद पता चला कि लड़की ने उनसे संपर्क करने के लिए इंदौर के एक व्यक्ति का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था।

पुलिस को इंदौर के उस व्यक्ति से पूछताछ के बाद लड़की के ठिकाने के बारे में पता चला।

सागर ने कहा, ‘‘ लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो लोगों ने (इंदौर के एक व्यक्ति सहित) बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया"

एसपी ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट