देश की खबरें | मप्र: उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रावास में छात्र की रैगिंग, पांच छात्र निष्कासित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में छात्र की रैगिंग के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उज्जैन, 16 मई मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में छात्र की रैगिंग के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में कथित रूप से शामिल पांच छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय पीड़ित सागर जिले का रहने वाला है और वह विश्वविद्यालय के शालिग्राम तोमर छात्रावास में रहता था।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्र स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक के तृतीय वर्ष का छात्र है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि कुछ वरिष्ठ छात्रों ने उसकी पिटाई की, उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि इस संबंध में दो छात्रों वेदांत उर्फ कृष्णा उदासी और मुकुल उपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चरक अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि रैगिंग की घटना प्रतिस्पर्धा और दबाव से संबंधित मुद्दों का नतीजा थी।

विश्वविद्यालय के कुलपति अर्पण भारद्वाज ने बताया कि प्रबंधन ने पुलिस को एक पत्र सौंपकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया, “विश्वविद्यालय ने पांच छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी फैसला किया है। उन्हें हॉस्टल और संबंधित विभागों से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। विभागाध्यक्षों को निष्कासन पत्र भी दे दिए गए हैं।”

भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की रैगिंग रोधी समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया और जानकारी मांगी है तथा विश्वविद्यालय द्वारा रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट