देश की खबरें | मप्र : नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर घूस लेता माध्यमिक शिक्षक पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक अतिथि शिक्षक से 5,000 रुपये की कथित घूस लेते वक्त एक माध्यमिक शिक्षक को शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मप्र), 13 दिसंबर मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक अतिथि शिक्षक से 5,000 रुपये की कथित घूस लेते वक्त एक माध्यमिक शिक्षक को शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिरुद्ध वाधिया ने बताया कि जन शिक्षा केंद्र में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक मनीष भावसार (45) को रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह एक प्राथमिक विद्यालय के अतिथि शिक्षक खीमा अजनार (43) से सरकारी दफ्तर में 5,000 रुपये की कथित रिश्वत ले रहा था।

उन्होंने अजनार की शिकायत के हवाले से बताया कि भावसार ने 26 नवंबर को इस प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था।

वाधिया ने बताया, ‘‘निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की कम हाजिरी पाई गई थी। इस पर माध्यमिक शिक्षक भावसार ने अतिथि शिक्षक अजनार को धमकी देते हुए उससे 10,000 रुपये की सालाना रिश्वत मांगी थी कि यह रकम नहीं दिए जाने पर वह उसे नौकरी से निकलवा देगा।’’

डीएसपी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और कथित रिश्वतखोरी के मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट