देश की खबरें | मप्र : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर वैज्ञानिक के घर छापा, सात करोड़ रुपये की संपत्ति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक जूनियर वैज्ञानिक के मकान पर छापा मार कर कथित रूप से 30 लाख रुपये नकद सहित लगभग सात करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति बरामद की है।

रीवा (मध्य प्रदेश), एक मई आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक जूनियर वैज्ञानिक के मकान पर छापा मार कर कथित रूप से 30 लाख रुपये नकद सहित लगभग सात करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति बरामद की है।

रीवा लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने बताया, ‘‘तलाशी (सर्च) वारंट प्राप्त करने के बाद आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने सतना जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के मारुति नगर, सतना स्थित मकान की तलाशी ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नकद 30,30,880 रुपये, सोने-चांदी के जेवरात 8,18,726 रुपये, 21 बैंक खाते एवं 4 बीमा पॉलिसी और 29 नग जमीन रजिस्ट्री के कागजात कीमत लगभग 1.76 करोड़ रुपये मिले हैं। ये जमीन मिश्रा ने स्वयं एवं अपनी पत्नी सुमन मिश्रा और पुत्र ज्ञानेंद्र मिश्रा के नाम से सतना शहर एवं शहर से लगे हुए क्षेत्र की है। भोपाल शहर के जमीनों के कागजात भी बरामद हुये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी का मारुति नगर में दो मंजिला मकान है जिसकी कीमत करीब 37.50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी का सतना शहर के नजदीक सात एकड़ का फार्महाउस है जिसमें 1500 वर्ग फीट में मकान बना हुआ है।’’

जैन ने बताया, ‘‘विक्रय अनुबंध 35 नग जिसमें कुल 3.82 करोड़ रुपये जमीन के क्रय अनुबंध है। आरोपी के पास से एक ट्रैक्टर, एक महिंद्रा एसयूवी, एक स्कॉर्पियो, एक इंडिका कार एवं 3 मोटरसाइकिल एवं दस्तावेज मिले हैं। इन वाहनों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू