देश की खबरें | मप्र : कार हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत, थाना प्रभारी सहित तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को एक कार हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक थाना प्रभारी सहित तीन लोग घायल हो गए।

शाजापुर (मप्र), 29 जनवरी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को एक कार हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक थाना प्रभारी सहित तीन लोग घायल हो गए।

मक्सी के थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब चार बजकर 20 मिनट पर शाजापुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्सी थानाक्षेत्र में टोल टैक्स के निकट हुआ।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाने के प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर एक मामले की विवेचना के लिए अपने साथियों के साथ कार से इंदौर जा रहे थे, उसी दौरान शाजापुर और मक्सी के बीच उनकी कार आगे से जा रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

चौहान ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार आरक्षक सुनील आदिवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि थाना प्रभारी ठाकुर, कार चालक मनीष गोस्वामी और एक अन्य ग्रामीण अरविंद गम्भीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से शाजापुर के जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से गभीर रूप से घायल ठाकुर एवं गोस्वामी को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

चौहान ने बताया कि इस संबंध में मक्सी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट