देश की खबरें | मप्र : चाय नहीं बनाने पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने सोमवार के बताया कि उसने 41 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से चाय नहीं बनाने को लेकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उज्जन (मध्य प्रदेश), 26 दिसंबर जिला पुलिस ने सोमवार के बताया कि उसने 41 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से चाय नहीं बनाने को लेकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना झारदा थाना क्षेत्र के घाटिया गांव में शनिवार को हुई।

झारदा थाने के प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि चाय नहीं बनाने को लेकर नाराज आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर कथित रूप से चकले से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी उसके बाद पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां उसने दावा किया कि पत्नी को करंट लगा है।

अधिकारी ने बताया, लेकिन पीड़िता के शरीर पर कारंट लगने का कोई निशान नहीं था और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को भ्रमित करता रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह कुछ और ही नजर आयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स