देश की खबरें | मप्र : एक व्यक्ति पर हमला करने वाले तेंदुआ को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पत्थर और लाठियों से पीट-पीटकर जान से मार डाला। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

खरगोन (मप्र), 26 मई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पत्थर और लाठियों से पीट-पीटकर जान से मार डाला। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह चिरिया वन रेंज के नान कोड़ी और चैनपुर गांव के बीच घटी।

उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि करीब तीन से चार साल के तेंदुआ ने अपने खेत जा रहे ग्रामीण उमेश डावर पर अचानक हमला कर दिया था। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर, लाठी और डंडों से तेंदुए पर हमला कर उसे मार डाला।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों के हमला करने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि तेंदुआ के हमले में व्यक्ति के हाथ में चोट आई और उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिर मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, तेंदुआ के मुंह और अन्य जगह पर खून का निशान मिला है। इससे लगा रहा है कि तेंदुआ पर हमला किया गया है। जांच के बाद ही पूरा खुलासा होगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी