जरुरी जानकारी | मप्र: औद्योगिक सम्मेलन में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का इरादा जताया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन में 880 इकाइयों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुल एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का इरादा जताया है।

उज्जैन, दो मार्च मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन में 880 इकाइयों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुल एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का इरादा जताया है।

राज्य के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग (डीआईपीआईपी) के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को संपन्न क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन में 880 इकाइयों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का इरादा जताया है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अडाणी समूह ने मध्यप्रदेश में करीब 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इस निवेश का राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

सिंह ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 से अधिक उद्योगपतियों से सीधी मुलाकात की और इन बैठकों में सूबे में कुल 17,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं जताई गईं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एलटीआई माइंड ट्री ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सूबे में 500 करोड़ रुपये के निवेश के सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस निवेश से 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस कंपनी को इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर 10 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

सिंह ने बताया कि पेप्सिको समूह उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में करीब 1,250 करोड़ रुपये का निवेश करेगा इससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की भागीदारी से आयोजित सम्मेलन में 4,000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इनमें मेजबान भारत के साथ ही अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी समेत 12 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे।

सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कुल 3,700 खरीदारों और विक्रेताओं ने 2,100 से ज्यादा कारोबारी बैठकें कीं।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उद्योगपतियों को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, धार्मिक पर्यटन, दवा निर्माण, खनिज, इंजीनियरिंग उत्पाद, वस्त्र निर्माण और शहरी अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\