जरुरी जानकारी | एमपी: वैश्विक निवेशक सम्मेलन में स्थानीय स्वाद जोड़ने के लिए दिखाएंगे उत्पाद निर्माण प्रक्रिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जिला स्तर पर बने उत्पादों, विशेषकर हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) में प्रदर्शित किया जाएगा।

भोपाल, 16 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जिला स्तर पर बने उत्पादों, विशेषकर हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) में प्रदर्शित किया जाएगा।

‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कारीगरों और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मेलन में ‘एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) एक्सपो जोन’ के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओडीओपी पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दे रही है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी में 38 ओडीओपी उत्पादों के लिए ‘लाइव और प्रोसेस’ (सजीव और प्रक्रिया) काउंटरों में विभाजित विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कारीगर इन काउंटर पर बाग प्रिंट, जरी जरदोजी, बाटिक प्रिंट, कालीन, चंदेरी साड़ियां, बांस शिल्प, बलुआ पत्थर की वस्तुएं और फैब्रिक जैकेट जैसे प्रमुख उत्पाद बनाने के कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि आगंतुकों और प्रतिनिधियों को कुशल कारीगरों के मार्गदर्शन में इन उत्पादों को बनाने का अनूठा अनुभव प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि मानव संग्रहालय में मानव जाति के संग्रहालय में मिट्टी के बर्तनों और धातु शिल्प के लिए लाइव काउंटर भी एक प्रमुख आकर्षण होंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में खाद्य, मसाले और फलों से संबंधित 32 ओडीओपी उत्पादों और उनकी उत्पादन प्रक्रिया को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल होंगे। आगंतुक इन उत्पादों को देख सकेंगे, समझ सकेंगे और खरीद सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, 16 लाइव काउंटरों पर मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला और शिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा, जहां अतिथि रचनात्मक प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शनी कारीगरों के लिए व्यापार के नए अवसर खोलेगी और प्रत्येक काउंटर पर आगंतुकों का डेटा एकत्र किया जाएगा, जिससे कारीगरों के लिए नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि डेटा प्रबंधन की जिम्मेदारी भोपाल के प्रतिष्ठित कॉलेजों के छात्रों को सौंपी गई है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\