देश की खबरें | मप्र : कार-ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार को एक कार एवं ट्रक की भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सागर (मप्र), दो अक्टूबर मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार को एक कार एवं ट्रक की भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राहतगढ़ पुलिस थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि यह हादसा सागर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सागर-भोपाल मार्ग पर राहतगढ़ के बेरखेड़ी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मोहित शुक्ला (38), उसकी पत्नी रक्षा शुक्ला (36), उनकी दो बेटियां लावण्या शुक्ला (11) व मान्या शुक्ला (7) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ये सभी हरदा के रहने वाले थे।

राज ने बताया कि इस हादसे में कार चला रहे पंकज शुक्ला (50) गभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग हरदा से कानपुर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

राज ने बताया कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है व ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पाया गया कि घटना के वक्त ट्रक चालक नशे में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू