देश की खबरें | मप्र :तालाब में डूबने से चार लड़कों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को तालाब में नहाने गये चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

कटनी (मप्र), 13 अगस्त मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को तालाब में नहाने गये चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना स्लीमनाबाद पुलिस थाना क्षेत्र के नैगवा गांव में शाम करीब चार बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि 11 से 14 साल की उम्र के चार लड़के उस समय डूब गए जब वे एक तालाब के पास खेलने के बाद नहा रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे।

रंजन ने बताया कि खोजबीन करने पर इन लड़कों के परिजन तालाब के पास पहुंचे और उन्हें उनके कपड़े और साइकिल मिली।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने तालाब में लड़कों की तलाश की और उनके शवों को बाहर निकाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट