देश की खबरें | मप्र : दो अलग-अलग घटनाओं में भाजपा नेता के बेटे सहित पांच लोगों की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर और हरदा जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार को एक भाजपा नेता के बेटे और तीन किशोरों सहित कुल पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जबलपुर/हरदा (मप्र), 14 मई मध्यप्रदेश के जबलपुर और हरदा जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार को एक भाजपा नेता के बेटे और तीन किशोरों सहित कुल पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हरदा की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अर्चना शर्मा ने बताया कि आज दोपहर हरदा से लगी अजनाल नदी में नहाने के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सोनू बघेल, तिलक चौरे एवं मोहित बामने के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 14 से 15 साल के बीच है और तीनों पास के छीपाबड़ थाना इलाके के हिवाला गांव के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नदी से निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं, जबलपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार बरगी क्षेत्र में नर्मदा नदी के तिलवारा घाट में स्नान करने के लिए गये अतुल पटेल (23) एवं अनुराग लोधी की आज डूबने से मौत हो गई।

बरगी क्षेत्र की नगर पुलिस अधीक्षक अंकिता खातेरकर ने बताया कि अतुल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल का इकलौता बेटा था। वह अपने परिवारिक मित्रों के साथ नर्मदा नदी के तिलवारा घाट में स्नान करने के लिए गये थे। सभी दद्दा घाट में स्नान कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान अनुराग लोधी तेज बहाव में चला गया, जिसको बचाने के लिए अतुल ठाकुर भी तेज बहाव में चला गया और दोनों डूब गये।

खातेरकर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। स्थानीय तथा बचाव टीम के गोताखोरों की टीम ने दोनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी