देश की खबरें | सांसद ने जयपुर का विश्व धरोहर का दर्जा बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांसद दीया कुमारी ने जयपुर सरकार से मांग की है कि वह जयपुर का विश्व धरोहर का दर्जा बनाये रखने के लिये कार्य योजना बनाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात जनवरी सांसद दीया कुमारी ने जयपुर सरकार से मांग की है कि वह जयपुर का विश्व धरोहर का दर्जा बनाये रखने के लिये कार्य योजना बनाए।

सांसद ने इस बारे में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा।

पत्र में उन्होंने कहा कि यूनेस्को ने जो सम्मान जयपुर को दिया है, उसे बनाये रखने के लिये सरकार उचित कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयपुर के विश्व धरोहर के दर्जे को बनाये रखने के लिये अपनी अध्यक्षता में प्रबुद्ध नागरिकों की एक समिति का गठन करें और एक कार्य योजना बना कर उसे समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित कराएं।

दीया कुमारी ने कहा कि परकोटे वाले शहर का संरक्षण राज्य सरकार का दायित्व है, लेकिन राज्य सरकार इसे निभाने में पूरी तरह असफल नजर आ रही है और सड़कों पर आवारा पशु दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं।

पूर्व जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी ने कहा कि शहर में पर्यटकों के लिए उचित पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि बाजारों में अवैध पार्किंग पर कोई नियंत्रण नहीं है और चारदीवारी क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़ से जयपुर का विश्व धरोहर दर्जा खतरे में पड़ रहा है।

यूनेस्को ने 2019 में जयपुर शहर को विश्व धरोहर घोषित किया था।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया