देश की खबरें | मप्र: 29 शावकों को जन्म दे चुकी ‘कॉलरवाली’ के नाम से मशहूर बाघिन की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में 29 शावकों को जन्म दे चुकी बाघिन की मृत्यु हो गई है जो ‘कॉलरवाली’ के नाम से मशहूर थी। इस बाघिन को 'पेंच की रानी' व 'सुपर मॉम' के नाम से भी जाना जाता था।

सिवनी (मप्र), 16 जनवरी मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में 29 शावकों को जन्म दे चुकी बाघिन की मृत्यु हो गई है जो ‘कॉलरवाली’ के नाम से मशहूर थी। इस बाघिन को 'पेंच की रानी' व 'सुपर मॉम' के नाम से भी जाना जाता था।

पेंच बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक अशोक मिश्रा ने रविवार को बताया, ‘‘पेंच बाघ अभयारण्य, सिवनी के अंतर्गत परिक्षेत्र कर्माझिरी के बीट कुम्भादेव में विश्व प्रसिद्ध ‘कॉलरवाली’ बाघिन टी-15 ने शनिवार शाम 6.15 बजे अंतिम सांस ली।’’

उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े सोलह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी इस बाघिन की मृत्यु उसकी वृद्धावस्था के कारण हुई। मिश्रा ने बताया कि पार्क प्रबंधन के वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा विगत एक सप्ताह से इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसकी मृत्यु उपरांत पार्क प्रबंधन के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. अमोल रोकड़े, पशु चिकित्सक स्कूल आफ वाइल्ड लाइफ एंड फारेंसिक हेल्थ, जबलपुर ने रविवार को प्रातः राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकारण के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार शव परीक्षण करके विसरा अंगों का प्रयोगशाला जांच हेतु संग्रहण किया है।

मिश्रा ने बताया कि पेंच बाघ अभयारण्य, सिवनी को सम्पूर्ण विश्व में पहचान देने वाली इस बाघिन ‘टी-15’ का जन्म वर्ष 2005 के सितंबर माह में उस समय की विख्यात बाघिन ‘बड़ी मादा’ से हुआ था। आगे चलकर ‘बड़ी मादा’ की मृत्यु के पश्चात ‘कॉलरवाली’ ने अपनी मां की विरासत को गौरवपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि ‘कॉलरवाली’ बाघिन ने मई 2008 से दिसम्बर 2018 के मध्य कुल आठ बार में 29 शावकों को जन्म दिया और पेंच में बाघों का कुनबा बढ़ाने में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया।

मिश्रा ने दावा किया, ‘‘एक बाघिन का अपने जीवन काल में 29 शावकों को जन्म देना एक विश्व रिकार्ड है एवं 29 शावको में से 25 शावकों को जन्म पश्चात एक बाघिन द्वारा जीवित रख पाना भी अपने आप में अभूतपूर्व कीर्तिमान है।’’

उन्होंने कहा कि ‘कॉलरवाली’ बाघिन ने मई 2008 में प्रथम बार में तीन शावकों को, अक्टूबर 2008 में चार शावकों को, अक्टूबर 2010 में पांच शावकों को, मई 2012 में तीन शावकों को, अक्टूबर 2013 में तीन शावकों को अप्रैल 2015 में चार शावकों को, 2017 में तीन शावकों को एवं दिसम्बर 2018 में चार शावकों को जन्म दिया था।

मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पाटदेव बाघिन (टी4) जो कि अपने पांच शावकों के साथ पार्क की शोभा बढ़ा रही है, वह ‘कॉलरवाली’ बाघिन की ही संतान है। पार्क प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि यह बाघिन शीघ्र ही अपनी मॉ का स्थान लेकर कॉलरवाली की विरासत को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि टी-15 कॉलरवाली बाघिन की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। मिश्रा ने बताया कि इसकी मृत्यु पर पार्क प्रबंधन से लेकर विश्व के वन्यप्राणी प्रेमी दुखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Live Streaming In India: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 51st Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\