देश की खबरें | मप्र उपचुनाव: कांग्रेस ने दिवंगत विधायक के बेटे को पृथ्वीपुर से बनाया उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में 30 अक्टूबर को होने वाले पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को नितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भोपाल, दो अक्टूबर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में 30 अक्टूबर को होने वाले पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को नितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र हैं, जिनकी मृत्यु के कारण उपचुनाव करना पड़ रहा है।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का नाम खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लगभग तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हर्षवर्धन सिंह चौहान पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।

हर्षवर्धन, नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हैं, जिनकी मृत्यु के कारण खंडवा उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘खंडवा से हमारे सबसे अच्छे उम्मीदवार अरुण यादव है। हमारे आलाकमान को भी ऐसा लगता है।’’

मध्य प्रदेश में अन्य विधानसभा सीटों अलीराजपुर जिले की जोबट और सतना जिले की रैगांव में भी उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट