देश की खबरें | मप्र : शिक्षक की कथित पिटाई से लड़के की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए 12 वर्षीय लड़के की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

ग्वालियर (मप्र), 16 जुलाई मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए 12 वर्षीय लड़के की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़के के परिवार ने आरोप लगाया है कि 12 जुलाई को होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को बुरी तरह से पीटा था, जिससे उसकी मौत हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया, ‘‘बहोड़ापुर थाना इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की रविवार की सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छात्र के परिजनों का आरोप है कि वह जिस स्कूल में आठवीं का छात्र था, वहां पर 12 जुलाई को एक शिक्षक ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वह बीमार हो गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई।’’

मीणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस छात्र के शव का पोस्टमार्टम एक पैनल से करा रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छात्र के पिता कोक सिंह चौहान ने कहा कि 12 जुलाई को स्कूल के शिक्षक सोनू श्रीवास्तव ने उसके बेटे की डंडे से जमकर पिटाई की थी और आधे घंटे के लिए मुर्गा भी बनाया था। इसके बाद घर आकर उसकी तबीयत खराब हुई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ने दबाव बनाकर सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने पर जोर डाला।

चौहान ने बताया कि छह महीने पहले भी इसी टीचर ने उनके बेटे की पिटाई की थी और तब भी उसकी तबीयत खराब हुई थी।

उन्होंने कहा कि उस समय स्कूल संचालक ने आश्वासन दिया था कि आगे से इस प्रकार का व्यवहार छात्र के साथ नहीं होगा, लेकिन 12 जुलाई को फिर से उसकी पिटाई कर दी। अभी इस मामले में पुलिस थाने में आवेदन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\