देश की खबरें | मप्र : दोगुनी उम्र के व्यक्ति से बाल विवाह के डर के कारण घर से भागी नाबालिग लड़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर में 17 वर्षीय लड़की ने स्थानीय प्रशासन को बुधवार को शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिवार वालों ने उसे सामाजिक प्रथा के नाम पर दोगुनी उम्र के व्यक्ति से बाल विवाह के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किया।

इंदौर, 18 मई मध्यप्रदेश के इंदौर में 17 वर्षीय लड़की ने स्थानीय प्रशासन को बुधवार को शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिवार वालों ने उसे सामाजिक प्रथा के नाम पर दोगुनी उम्र के व्यक्ति से बाल विवाह के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किया।

बाल विवाह के खिलाफ महिला और बाल विकास विभाग की ओर से गठित उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने यह जानकारी दी।

पाठक ने बताया,‘‘नाबालिग लड़की इंदौर से सटे देवास जिले की रहने वाली है। 17 साल की इस लड़की ने बताया कि उसके परिवार वालों ने सामाजिक प्रथा के नाम पर उसे इस बात के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह 33 वर्षीय व्यक्ति से शादी कर ले।’’

पाठक के मुताबिक दोगुनी उम्र के व्यक्ति से लड़की का बाल विवाह 12 मई को होना था और इसके डर से वह एक परिचित व्यक्ति की मदद से घर से छह मई को भाग गई तथा इंदौर के एक छात्रावास में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि घर में रहने के दौरान इस शादी से इनकार करने पर उसके पिता और भाई उसे पीट भी चुके हैं।

पाठक ने बताया, ‘‘चूंकि मामला देवास जिले का है, इसलिए नाबालिग लड़की को पुलिस सुरक्षा में देवास की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पास भेजा गया है। सीडब्ल्यूसी संबंधित पक्षों को सुनकर इस मामले में उचित फैसला करेगी।’’

गौरतलब है कि देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को दो वर्ष तक के सश्रम कारावास अथवा एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी