देश की खबरें | मप्र: 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत एस एन मिश्रा को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) और मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) नियुक्त किया गया है।

भोपाल, दो अगस्त मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत एस एन मिश्रा को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) और मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) नियुक्त किया गया है।

मिश्रा , संजय दुबे की जगह लेंगे। उन्हें अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव (पीएस) बनाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लंबे समय से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात सुलेमान को फेरबदल के तहत मिश्रा की जगह कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि मिश्रा परिवहन विभाग के एसीएस का कार्यभार संभालते रहेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग में एसीएस के. सी. गुप्ता को अब डी.पी आहूजा की जगह लोक निर्माण विभाग में इसी पद पर तैनात किया गया है।

आहूजा अब मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग का कार्यभार संभालेंगे। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के पीएस विवेक कुमार पोरवाल को अब राजस्व विभाग का पीएस और राहत एवं पुनर्वास विंग का आयुक्त बनाया गया है।

आयुष विभाग के पीएस पद पर तैनात अनिरुद्ध मुखर्जी को विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाकर दिल्ली भेजा गया है, जबकि सहकारिता विभाग की पीएस दीपाली रस्तोगी को अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का पीएस बनाया गया है।

जनसंपर्क विभाग के पीएस और ‘मध्यम’ के प्रबंध निदेशक (एमडी) संदीप यादव को अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का पीएस बनाया गया है, जबकि यादव की जगह सुदाम पी. खाड़े ‘मध्यम’ के एमडी होंगे और जनसंपर्क विभाग के सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)