विदेश की खबरें | माउंट ल्होत्से शिखर से लौटते समय भारतीय पर्वतारोही की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हिमालय में दुनिया के चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर चढ़ने के बाद एक भारतीय पर्वतारोही की मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट से ये जानकारी मिली है।
काठमांडू, 20 मई हिमालय में दुनिया के चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर चढ़ने के बाद एक भारतीय पर्वतारोही की मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट से ये जानकारी मिली है।
‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार, राजस्थान के राकेश बिश्नोई ने सोमवार को ल्होत्से के शिखर से लौटने के बाद कैंप-4 के पास येलो बैंड में अंतिम सांस ली।
अखबार ने नेपाल के पर्वतारोहण गाइड के हवाले से बताया कि बिश्नोई ने रविवार को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की अपनी कोशिश छोड़ कर माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई की।
उन्होंने बताया कि उतरते समय येलो बैंड के पास बिश्नोई की मृत्यु हो गई।
खबर में कहा गया कि उनके शव को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
ल्होत्से पर्वत समुद्र तल से 8,516 मीटर ऊचाईं पर स्थित स्थित है और माउंट एवरेस्ट, के-2 तथा कंचनजंगा के बाद ये पृथ्वी पर चौथा सबसे ऊंचा पर्वत है।
माउंट ल्होत्से पर्वत नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के बीच की सीमा पर हिमालय में स्थित है।
रोमानियाई राष्ट्रीय टीवी के सबसे अनुभवी वीडियोग्राफर में से एक ज़ोल्ट वागो की भी रविवार को ल्होत्से पर चढ़ने का प्रयास करते समय मौत हो गई।
इस महीने की शुरुआत में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करते समय एक फिलिपिनो और एक भारतीय पर्वतारोही की भी जान चली गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)