देश की खबरें | मदर टेरेसा ने 1950 में आज ही के दिन ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को सात अक्टूबर 1950 को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की थी।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को सात अक्टूबर 1950 को वेटिकन से 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की थी।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केंद्रों का संचालन कर रहे हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक यूसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708 : सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उन पर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914 : ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1950 : मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001 : अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट