देश की खबरें | दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से मां-बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को बारिश के कारण उपराज्यपाल के आधिकारिक निवास‘राजनिवास’ के पास एक निर्माणाधीन इमारत की एक दीवार ढहने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को बारिश के कारण उपराज्यपाल के आधिकारिक निवास‘राजनिवास’ के पास एक निर्माणाधीन इमारत की एक दीवार ढहने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये चारों सहगल कॉलोनी स्थित एक निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान मीरा (40) व उनके बेटे गणपत (17) के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान मीरा के बड़े बेटे दशरथ (19) और देवर नन्हे (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ये सभी मध्यप्रदेश से दिल्ली आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मीरा का पति घर पर ही था।

अधिकारियों के अनुसार, मीरा व उनका बेटा निर्माण स्थल पर एक अस्थायी झोपड़ी में थे, जबकि नन्हे पास ही बैठा था कि तभी निर्माणाधीन आवासीय इमारत की लगभग 15 फुट ऊंची दीवार उनके ऊपर गिर गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न नौ बजकर 53 मिनट पर दीवार गिरने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में मदद की और घायलों को अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दीवार गिरने से आस-पास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\