देश की खबरें | दिल्ली में एक महिला से धोखाधड़ी के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक महिला को बातचीत में फंसाकर उसके गहने चोरी करने के आरोप में 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली में एक महिला को बातचीत में फंसाकर उसके गहने चोरी करने के आरोप में 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम दिल्ली के रघुबीरनगर में आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई तथा आरोपी शांति देवी तथा उसके 20 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी मां-बेटा अपने सहयोगी के साथ मिलकर महिलाओं को बातचीत में फंसा लेते थे और उनके गहने चुरा लेते थे। तीसरा आरोपी फरार है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने नौ अप्रैल को दिल्ली के मालवीय नगर थाने में इस बाबत की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में महिला ने कहा कि वह अपनी एक संबंधी के साथ अस्पताल गई थी जहां आरोपी महिला ने उनसे बातचीत शुरू कर दी और इसी बीच वे उसके कान के कुंडल, अंगूठी आदि गहने लेकर चले गए।

आरोपी मां-बेटे को अदालत में पेश किया गया जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और युवक को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\