देश की खबरें | मां बेटा और बहू ने पानी के हौद में कूदकर कथित आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते रविवार को मां बेटा और बहू ने पानी के एक हौद में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, एक अक्टूबर राजस्थान बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते रविवार को मां बेटा और बहू ने पानी के एक हौद में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि भीलों की ढाणी में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खेत में बने पानी के हौद में कूदकर कथित आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अणछी देवी (50) उसका बेटा हितेश (24) और उसकी पत्नी लहरी देवी (22) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मां अणछी देवी और बहू लहरी के परिजन पहुंच गये है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जायेगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\