देश की खबरें | केरल में मां ने नवजात की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में 26 साल की एक महिला ने अपने नवजात शिशु की ईयरफोन के तार से गला दबाकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अभी दूसरे बच्चे के लिए तैयार नही थी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कासारगोड (केरल), सात जनवरी केरल में 26 साल की एक महिला ने अपने नवजात शिशु की ईयरफोन के तार से गला दबाकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अभी दूसरे बच्चे के लिए तैयार नही थी ।

पुलिस ले बताया कि नवजात बच्ची महिला की दूसरी संतान थी ।

उन्होंने बताया कि बादियादुका गांव में हुई इस घटना के कई सप्ताह बाद चेदाक्कनम निवासी साहिना को बच्चे की हत्या करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

घटना वैसे 15 दिसंबर की है लेकिन महिला को अब गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले महिला हमेशा कहती रही कि उसे याद नहीं है कि क्या हुआ, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार किया।

महिला का कहना है कि पहले प्रसव के चार महीने के भीतर दूसरी बार गर्भवती होने के कारण उसने ऐसा किया।

लेकिन एर्नाकुलम में एक दुकान पर काम करने वाले महिला के पति का कहना है कि उसने दोबारा गर्भवती होने की बात उसे और उसके परिवार से छुपायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड