देश की खबरें | मां को कोविड संक्रमण के कारण क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में नहीं खेलना चाहती थी तलवारबाज भवानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी तलवारबाज भवानी देवी ने बुधवार को खुलासा किया कि में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दौरान वह कोरोना वायरस से जूझ रही अपनी मां को छोड़कर जाने की दुविधा से जूझ रही थी।

नयी दिल्ली, 12 मई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी तलवारबाज भवानी देवी ने बुधवार को खुलासा किया कि में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दौरान वह कोरोना वायरस से जूझ रही अपनी मां को छोड़कर जाने की दुविधा से जूझ रही थी।

भवानी ने कहा कि वह मार्च में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से बाहर रहना चाहती थी लेकिन अस्पताल में भर्ती उनकी मां ने उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा।

इटली में ट्रेनिंग कर रही भवानी ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘बुडापेस्ट क्वालीफिकेशन से पहले मेरी मां अस्पताल में भर्ती थी, वह कोविड पॉजिटिव पाई गई थी और उन्हें दो महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैं असल में प्रतियोगिता के लिए नहीं जाने के बारे में सोचा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके पास जाना चाहती थी लेकिन मेरी मां ने अस्पताल के बेड से मुझे कहा ‘चिंता मत करो, मैं ठीक हूं, मैं सक्रिय हूं, मुझे सिर्फ कुछ आराम की जरूरत है और मैं जल्द ही घर वापस आ जाऊंगी, बस अपने खेल पर ध्यान लगाओ’।’’

भवानी ने मार्च में हंगरी में विश्व कप के दौरान ओलंपिक कोटा हासिल किया। उन्होंने एडजस्टेड आफिशियल रैंकिंग (एओआर) प्रणाली के जरिए क्वालीफाई किया। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं।

सत्ताइस साल की ‘सेबर तलवारबाज’ ने ओलंपिक से पहले किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की योजना नहीं बनाई है लेकिन वह अपनी ट्रेनिंग से खुश हैं।

भवानी ने कहा, ‘‘फिलहाल, हमारी ओलंपिक से पहले किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की योजना नहीं है क्योंकि लगभग सभी प्रतियोगिताएं रद्द हो गई हैं। एशियाई चैंपियनशि है लेकिन इसे भी रद्द होने की संभावना है।’’

भवानी ने कहा कि उनके अगले हफ्ते रोम में कोविड-19 टीका लगवाने की उम्मीद है और साथ ही उनके तोक्यो खेलों से पहले भारत आने की संभावना भी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘साइ और मेरे महासंघ ने इतालवी महासंघ से आग्रह किया है। रोम में भारतीय दूतावास भी मुझे इटली में टीका लगवाने में मदद करने का प्रयास कर रहा है।’’ इस तलवारबाज ने कहा, ‘‘संभवत: अगले हफ्ते मुझे टीका लग जाएगा। मैं साइ और रोम में भारतीय दूतावास और भारतीय तलवारबाजी संघ की आभारी हूं कि वे यहां टीकाकरण में मेरी मदद कर रहे हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या वह ओलंपिक से पहले भारत लौटेंगे, भवानी से कहा, ‘‘मैं तय नहीं हूं कि ओलंपिक से पहले भारत लौटूंगी। संभवत: यहां से सीधे तोक्यो जाऊंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज