देश की खबरें | बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के गंगानगर शहर में पुलिस ने एक विवाहिता और उसके प्रेमी को तीन साल की बच्ची की कथित रूप में हत्या करके उसका शव चलती ट्रेन से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 19 जनवरी राजस्थान के गंगानगर शहर में पुलिस ने एक विवाहिता और उसके प्रेमी को तीन साल की बच्ची की कथित रूप में हत्या करके उसका शव चलती ट्रेन से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार सुबह हिंदुमलकोट पुलिस थानाक्षेत्र में रेल पटरी से बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची की पहचान करके उसकी मां सुनीता का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पांच बच्चों की मां सुनीता अपने प्रेमी सन्नी ऊर्फ मालता के साथ शास्त्रीनगर इलाके में रहती थी। पुलिस के अनुसार उसके तीन बच्चे उसके पति के साथ रहते थे जबकि चार साल और तीन साल की दो बच्चियां उसके साथ रहती थीं।

पुलिस के अनुसार 16-17 जनवरी की रात को सुनिता ने तीन साल की बच्ची किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सुनिता ने अपने प्रेमी सन्नी की मदद से बच्ची के शव को चादर में लपेटा और उसी रात ट्रेन में सवार होने के लिए गंगानगर रेलवे स्टेशन चली गई।

गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, ‘‘महिला और प्रेमी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन में सवार हुये। सुबह 6.45 बजे और 7 बजे के बीच फतूही रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के नदी के पुल पर पहुंचने पर उन्होंने बच्ची के शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया। वे शव को नहर में फेंकना चाहते थे लेकिन शव रेल पटरी के पास गिर गया।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों अबोहर रेलवे स्टेशन गये जहां वे एक अन्य ट्रेन से वापस गंगानगर लौट गये। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उत्तर प्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी