देश की खबरें | पश्चिम दिल्ली में मकान में आग लगने से मां बेटी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लगने से एक महिला और उसकी नौ वर्षीय बेटी घायल हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लगने से एक महिला और उसकी नौ वर्षीय बेटी घायल हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना की सूचना सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने ओमवती (35) और उनकी बेटी हेमलता को घर से बाहर निकाला।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ओमवती 75 फीसदी और हेमलता 20 फीसदी जल गई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।’’

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि आग लगने के बारे में पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) कॉल मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

डीसीपी ने कहा, ‘‘दमकल वाहन, बीएसईएस के कर्मचारी और डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के तीन लोग भी मौके पर थे। सभी एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की। आग मकान की तीसरी मंजिल पर लगी थी और गलियां बहुत संकरी थीं।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ओमवती और उनकी बेटी को डीडीयू (दीन दयाल उपाध्याय) अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन विभाग और अपराध टीम ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि आग का कारण गैस सिलेंडर से हुआ रिसाव था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट