COVID-19 Update: भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर, एक दिन में 3 लाख से ज्यादा मामले, 439 की हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,06,064 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,43,328 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है, जो 241 दिन में सर्वाधिक है।

कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 3,06,064 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,43,328 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है, जो 241 दिन में सर्वाधिक है. COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, बीते 24 घंटे में 40,805 नए केस, 44 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 439 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई. देश में अभी 22,49,335 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.69 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 62,130 की वृद्धि दर्ज की गयी. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 प्रतिशत हो गई है.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 20.75 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 17.03 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक कुल 3,68,04,145 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 162.26 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 439 मामले सामने आए. इनमें से केरल में 77 और महाराष्ट्र में 44 मामले सामने आए.

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,89,848 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,42,115, केरल के 51,816, कर्नाटक के 38,582, तमिलनाडु के 37,218, दिल्ली के 25,620, उत्तर प्रदेश के 23,056 और पश्चिम बंगाल के 20,338 लोग थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में भारत बनाम जिम्बाब्वे के पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe 1st T20I Match Toss Winner Prediction: हरारे में टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

नोएडा लेटेस्ट न्यूज, 23 जुलाई 2026: गरज के साथ बारिश की संभावना, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो, साइबर धोखाधड़ी और अवैध पीजी पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें