जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के थोक दाम में सुधार दिखा जबकि मंहगे दाम पर कम कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 12 जून विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के थोक दाम में सुधार दिखा जबकि मंहगे दाम पर कम कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है। कल रात शिकॉगो एक्सचेंज लगभग एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि खाद्य तेल-तिलहन की कीमतों में अनियमित घट-बढ़ का दौर बना हुआ है लेकिन तथ्य यह है कि देश में सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली का अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर बिकना जारी है। कई किसान अपनी फसल को रोक-रोक कर ला रहे हैं और सस्ते में बिकवाली करने से बच रहे हैं।

राजधानी के एक प्रमुख तेल-तिलहन कारोबारी अर्पित गुप्ता ने कहा कि सरसों के उत्पादन, खेती के रकबे आदि जैसे मसलों पर सर्वेक्षण आदि का काम ‘मोपा’ और ‘सेन्ट्रल आर्गेनाइजेंशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड’ (सीओओआईटी) करती हैं। इनकी बैठकों में साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) के प्रतिनिधि नहीं बुलाये जाते। एसईए का सरसों से कोई लेना देना नहीं है। फिर सरसों, सोयाबीन के उत्पादन, रकबे आदि जैसे मुद्दों पर उन्हें आंकड़े देने का मतलब क्या है?

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,000-6,060 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,125-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,220-2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,885-1,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,885-2,010 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,225 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,950 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,730-4,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,530-4,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी