जरुरी जानकारी | कम आवक, मांग बढ़ने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतें मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के बीच मंडियों में आवक कमजोर रहने तथा मांग बढ़ने के कारण घरेलू तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें मजबूत बंद हुईं। बिनौला तेल के दाम अपरिवर्तित बने रहे।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई विदेशी बाजारों में तेजी के बीच मंडियों में आवक कमजोर रहने तथा मांग बढ़ने के कारण घरेलू तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें मजबूत बंद हुईं। बिनौला तेल के दाम अपरिवर्तित बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात सुधार रहा था और फिलहाल यहां घट-बढ़ का रुख है। कल यहां छुट्टी है और अब यहां सोमवार को कारोबार होगा। मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे मजबूत बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी जारी रहने के बीच आवक कम रहने और मांग में आई तेजी के कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम मजबूती दर्शाते बंद हुए। इस वर्ष सरसों किसानों को अच्छे दाम मिले हैं और इसकी कीमत भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा कि विदेशों में सुधार के रुख और मांग सुधरने से मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन भी मजबूत रहे। वैसे वस्तुस्थिति देखें तो आर्थिक तंगहाली के कारण आयातक अब भी आयात लागत से लगभग 3-4 प्रतिशत नीचे दाम पर सोयाबीन डीगम तेल बेच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मूंगफली के थोक दाम काफी नीचे होने के बावजूद खुदरा बाजार में मूंगफली तेल के दाम काफी ऊंचे बने हुए हैं। विभिन्न समीक्षकों को सोयाबीन किसानों की परेशानियों के बारे में सवाल उठाते देख जाता है लेकिन मूंगफली की खराब होती हालत और इसके आगे की खेती के प्रभावित होने की संभावना के बारे में तो सवाल उठाने वाला कोई दूर-दूर तक नजर नहीं आता।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती रहने के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार देखने को मिला।

सामान्य कामकाज के बीच बिनौला तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,975-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,600-5,975 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,190-2,490 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,575-2,675 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,575-2,710 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,675 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,400-4,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,100-4,200 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी