जरुरी जानकारी | मांग कमजोर रहने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर घरेलू मांग के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। साधारण कारोबार के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव स्थिर बने रहे।

नयी दिल्ली, 25 जून कमजोर घरेलू मांग के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। साधारण कारोबार के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव स्थिर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज कल रात गिरावट के साथ बंद हुआ था और फिलहाल यहां मामूली सुधार है। मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। शाम के कारोबार में इसके आगे के रुख का पता लगेगा।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में पाम-पामोलीन का निर्यात घट रहा है और वहां इसका स्टॉक बढ़ रहा है। दाम इसके सोयाबीन के आसपास हैं जिसकी वजह से मांग कम है। मूंगफली की ग्रीष्मकालीन फसल में बरसात की वजह से नमी है और मंडियों में इसके दाम कमजोर हैं। मलेशिया में गिरावट रहने की वजह से भी पाम-पामोलीन तेल में गिरावट है।

उन्होंने कहा कि सामान्य एवं सुस्त कारोबार के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे। आयातित खाद्य तेलों के मुकाबले सरसों के दाम लगभग 25-28 रुपये किलो अधिक बैठ रहे हैं और इस कारण इसकी कम बिकवाली हुई। गिरावट के आम रुख को देखते हुए बिनौला तेल भी नरम रहा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,750-6,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,575-5,950 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,185-2,485 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,510-2,610 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,510-2,645 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,575 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,575 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,375-4,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,075-4,175 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड