जरुरी जानकारी | ज्यादातर खाद्य तेल तिलहन कीमतों में अपरिवर्तित रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों के बंद होने के बीच शनिवार को दिल्ली बाजार में कारोबार में सुस्ती दिखाई दी और सरसों तेल तिलहन की मामूली गिरावट को छोड़कर बाकी तेल तिलहन पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, तीन जून विदेशी बाजारों के बंद होने के बीच शनिवार को दिल्ली बाजार में कारोबार में सुस्ती दिखाई दी और सरसों तेल तिलहन की मामूली गिरावट को छोड़कर बाकी तेल तिलहन पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि देश में सस्ते खाद्यतेलों का इतना अधिक आयात हो चुका है कि इसके सामने कोई भी देशी तिलहन खपेंगे नहीं। एक जून, 2023 को सरसों का 85 लाख टन का जो स्टॉक बचा है उसमें सरसों कटाई के दौरान हुई बरसात के कारण नमी वाले सरसों का स्टॉक करीब 30 लाख टन है और यह स्टॉक अगले दो तीन महीने में नहीं खपा तो यह खराब हो सकता है। सरकार को स्थिति को नियंत्रित करना होगा ताकि देशी तेल तिलहन बाजार में खप सकें। सूरजमुखी और सोयाबीन के शुल्कमुक्त आयात की छूट 30 जून तक होने के कारण सरसों का तो खपना लगभग असंभव हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि मार्च के मुकाबले मई 2023 तक के तीन महीनों में देशी तिलहनों की पेराई 30 प्रतिशत कम हुई है जबकि अमूमन इस समय पेराई बढ़ती है। लेकिन सस्ते आयातित खाद्यतेलों के आगे देशी तिलहन बेपड़ता बैठने के कारण देशी तिलहनों की पेराई कम हुई है और इस कारण तेल खली का उत्पदन भी कम हुआ है और खली के दाम बढ़े हैं। देशी तिलहनों की पेराई नहीं हुई तो आगे खल की दिक्कत और बढ़ेगी और दूध के दाम और बढ़ने का खतरा है।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में बिनौला की आवक भी घट रही है और इसकी आवक पहले के डेढ़ लाख गांठ से घटकर लगभग 55 हजार गांठ रह गई है।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 4,770-4,870 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,200-6,260 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,335-2,600 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,140 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,560-1,640 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,560-1,670 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,055-5,130 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,830-4,905 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड