देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे अधिकतर उम्मीदवार 41-50 आयु वर्ग के : एडीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे अधिकतर उम्मीदवार 41-50 आयु वर्ग के हैं। चुनावी और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे अधिकतर उम्मीदवार 41-50 आयु वर्ग के हैं। चुनावी और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी।

एडीआर ने पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है।

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में आयु जनसांख्यिकी, शैक्षणिक स्तर और राजनीतिक भागीदारी के रुझानों पर प्रकाश डाला है। विश्लेषण के लिए डेटा उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्रों के साथ प्रस्तुत हलफनामों से लिया गया था।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में विश्लेषित उम्मीदवारों की संख्या 672 से बढ़कर 699 हो गई है।

विश्लेषण के अनुसार, 41-50 आयु वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या 235 है, जो कि 2020 में 199 है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 70 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवारों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विश्लेषण के अनुसार, चुनाव लड़ने वाले 19 व्यक्ति 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं, जबकि 2020 में यह संख्या 11 थी।

आम जनमत पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र 88 वर्ष की उम्र में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं।

दूसरी ओर, 25 से 30 वर्ष की आयु के उम्मीदवारों की संख्या 2020 में 57 से घटकर 2025 में 46 रह गई है।

भावना (निर्दलीय) और हर्षद चड्ढा (बहुजन समाज पार्टी), दोनों 25 साल के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें