संकट के वक्त शरणार्थी महिलाओं के प्रति हिंसा का खतरा सर्वाधिक: यूएनएचसीआर

यूएनएचसीआर के एक सहायक उच्चायुक्त गिलियन ट्रिग्स ने कहा,‘‘हमें महामारी के इस वक्त शरणार्थी और विस्थापित महिलाओं तथा लड़कियों की तरफ तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

यूएनएचसीआर ने कहा कि इन हालात में वे ‘जिंदा रहने के लिए देह व्यापार’ अथवा बाल विवाह जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकती हैं।

यूएनएचसीआर के एक सहायक उच्चायुक्त गिलियन ट्रिग्स ने कहा,‘‘हमें महामारी के इस वक्त शरणार्थी और विस्थापित महिलाओं तथा लड़कियों की तरफ तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे उन लोगों में हैं जिनके खतरे की जद के आने की ज्यादा आशंका है। शोषण करने वालों को कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि विस्थापित महिलाएं शोषण करने वालों के हाथों में पड़ जाएं वहीं अन्य महिलाएं आजीविका के साधन बंद हो जाने के कारण जीवित रहने के लिए देह व्यापार अथवा बाल विवाह जैसे कदम उठाने के लिए विवश हो जाएं।’’

संस्था ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में जो पाबंदियां लगाई गई हैं उनसे सहयोग देने वाली सेवाओं तक पहुंच सीमित हो गई है।

उसने कहा कि महिलाओं को खतरे से बचाने के लिए यूएनएचसीआर आपात नकद बांट रही है।

ट्रिग्स ने कहा कि सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विस्थापित महिलाओं के प्रति ‘हिंसा के बढ़ते खतरों’ को कोविड-19 कार्य योजना में शामिल किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी