खेल की खबरें | मोरक्को ने क्रोएशिया को गोलरहित बराबरी पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोरक्को के इस दमदार खेल से लगभग 24 घंटे पहले सऊदी अरब ने दिग्गज लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी वाली अर्जेंटीना की टीम को हराकर इस विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद एक और अरब देश ट्यूनीशिया ने यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली डेनमार्क की टीम को बराबरी पर रोकने में सफलता हासिल की थी।

मोरक्को के इस दमदार खेल से लगभग 24 घंटे पहले सऊदी अरब ने दिग्गज लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी वाली अर्जेंटीना की टीम को हराकर इस विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद एक और अरब देश ट्यूनीशिया ने यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली डेनमार्क की टीम को बराबरी पर रोकने में सफलता हासिल की थी।

मोरक्को के खिलाड़ियों ने पिछले विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिक को रोकने में कामयाबी हासिल की।

मोड्रिक बुधवार को भी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये लेकिन इसकी घोषणा होते ही मोरक्को के प्रशंसकों ने शोर मचाकर इसका विरोध किया।  

मैच में मोरक्को ने भी कुछ शानदार मौके बनाये। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी अशरफ हकीमी के गेंद पर बेहतरीन प्रहार को क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने विफल कर दिया।

रियाल मैड्रिड के दिग्गज 37 साल के मोड्रिच अपना चौथा और आखिरी विश्व कप खेल रहे है। उन्होंने पहले हाफ से स्टॉपेज समय में गोल करने का शानदार मौका बनाया लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा कर दूर चली गयी।

क्रोएशिया को बढ़त हासिल करने का एक और मौका दोजन लोवरान ने दिया। कॉर्नर से आयी गेंद को लेकर वह गोल पोस्ट के करीब पहुंच गये थे लेकिन सोफयान अमराबत ने मोरक्को के लिए अच्छा बचाव किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\