देश की खबरें | दिल्ली में सुबह ठंड रही, एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस के दिन सोमवार को सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही, हालांकि वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ से सुधरकर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस के दिन सोमवार को सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही, हालांकि वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ से सुधरकर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

सोमवार को सुबह दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार देखा गया।

सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 393 था। रविवार को पिछले 24 घंटे का एक्यूआई 411 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा