देश की खबरें | मोरिंडा बेअदबी मामले के आरोपी की मानसा सदर अस्ताल में मौत : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोरिंडा में हाल में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी की मानसा के सदर अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

चंडीगढ़, एक मई पंजाब के मोरिंडा में हाल में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी की मानसा के सदर अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मानसा जिले की एक जेल में रखा गया था, जहां उसने ‘‘बेचैनी’’ महसूस होने की शिकायत की थी।

गौरतबल है कि जसवीर सिंह नामक आरोपी को प्रदेश के रूपनगर जिले के मोरिंडा में स्थित एक गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने और दो ग्रंथियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उसकी पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और वह 29 अप्रैल से मानसा जेल में था।

मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने बताया कि आरोपी की सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसने ‘‘बेचैनी’’ महसूस होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे दोपहर में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे आरोपी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।

जसवीर सिंह के ऐतिहासिक कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में दो ग्रंथियों के साथ मारपीट करने और गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की इस घटना के बाद 24 अप्रैल को शहर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू