देश की खबरें | भारत में 11 दिनों में तीसरी बार कोविड टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 11 दिनों में तीसरी बार - सोमवार को कोविड -19 टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी और इसके साथ ही में देश में अब तक दी गयी खुराक की कुल संख्या 69.68 करोड़ से अधिक हो गयी है।

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 11 दिनों में तीसरी बार - सोमवार को कोविड -19 टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी और इसके साथ ही में देश में अब तक दी गयी खुराक की कुल संख्या 69.68 करोड़ से अधिक हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, "सितंबर की शुरुआत एक उच्च स्तर के साथ हुयी है और भारत ने आज एक करोड़ कोविड टीकाकरण को छू लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।"

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुल 1,05,76,911 खुराक दी गयी। उन्होंने कहा कि देर रात तक दिन भर के अंतिम आंकड़ों के संकलन के साथ यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने शाम सात बजे तक मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में अब तक 53,29,27,201 लाभार्थियों को कोविड टीकों की पहली खुराक और 16,39,69,127 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक कुल मिलाकर, 18-44 आयु वर्ग के 27,64,10,694 लोगों को पहली खुराक और 3,57,76,726 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

मांडविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सुरक्षा उनकी, जो हमें सुरक्षित रखते है। कच्छ में तैनात सुरक्षा बलों का पूर्ण टीकाकरण एवं उनके परिवार को कोविड से बचाव के लिये टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट