देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक टीका लगाए गए, जिससे अभी तक टीके की 127.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक टीका लगाए गए, जिससे अभी तक टीके की 127.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के अभी तक चार मामले सामने आए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में नया स्वरूप आने के बाद पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से देश में टीकाकरण की गति ने जोर पकड़ा है। इस स्वरूप को डब्ल्यूएचओ ने ‘चिंताजनक’ करार दिया है।

देश में शनिवार की रात सवा आठ बजे तक एक करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में आज कोविड-19 के एक करोड़ टीके लगाए गए। हर घर दस्तक अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।’’

रोजाना टीकाकरण के आंकड़े शनिवार देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ने की उम्मीद है।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष नवंबर में प्रति दिन औसतन टीके की 59.32 लाख खुराकें लगाई जा रही थीं जबकि मई में प्रति दिन औसतन 19.69 लाख खुराक लगाई जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि भारत की आबादी के करीब 84.8 फीसदी वयस्कों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है, जबकि 50 फीसदी वयस्कों को दूसरी खुराक भी लग गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी