देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ हजार से ज्यादा मामले, 42 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,855 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,79,185 हो गए।

मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,855 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,79,185 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महामारी से 42 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 52,280 पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 20,43,349 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में 82,343 मरीज उपचाराधीन हैं।

राजधानी मुंबई में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 1,121 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही शहर में कुल मामले बढ़कर 3,28,742 हो गए। मुंबई में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड